30.6.23

G-013 जब सभी स्त्रोत

जब सभी स्त्रोत हो चुके थे बन्द,
तो मुझे ये ऊर्जा कहाँ से मिल रही है।

ज़िन्दगी अंधेरों में थी अब तक मेरी,
फिर ये रोशनी कहाँ से मिल रही है।

कोई बिरवा रोपा होगा वर्षों पहले,
अब जाके कली उसपे खिल रही है।

अब क्यों लगने लगी ज़िन्दगी प्यारी,
ऐसी कौनसी ख़ुशी उसे मिल रही है।

खोल दिया अपना दिल बहार ने भी,
वर्ना तो बहार मुझपे तंगदिल रही है।

ये कैसा दिलकश मंज़र है "अजनबी"
कि धरती अब आसमाँ से मिल रही है।
-वीरेंद्र सिन्हा "अजनबी"  G-013

No comments:

Post a Comment

K-007 सूरज को मैं

सूरज को मैं समेट लूं, अपने ही आँगन में, चाँद की रौशनी भर लूं अपने ही दामन में। पर्वतों को ध्वस्त कर दूं, जंगल काट डालूँ, मौसम बदल कर 'सू...